Skip to main content

फरमाने हज़रत ईमाम हुसैन अलैहिस सलाम

  फरमाने हज़रत ईमाम हुसैन - अलैहिस सलाम  ज़ुल्म के ख़िलाफ़ जितनी देर से उठोगे उतनी ज्यादा क़ुरबानी देनी पड़ेगी  - हज़रत ईमाम हुसैन अलैहिस सलाम  जिसका मददग़ार खुदा के आलावा कोई न हो, ख़बरदार  उस पर ज़ुल्म न करना - हज़रत ईमाम हुसैन अलैहिस सलाम  जो व्यक्ति अपने गुस्से पर क़ाबू रखता है, अल्लाह उसके ऐब छुपा देता है - हज़रत ईमाम ज़ाफ़र सादिक़ अलैहिस सलाम  सूफ़ी वह नहीं जो सिर्फ पहनावे से पहचाना जाये, बल्कि सूफ़ी वह है जिसका दिल अल्लाह से जुड़ा हो - हज़रत ईमाम ज़ाफ़र सादिक़ अलैहिस सलाम 

Sahaba Iqram ki vo Haqeeqat jo aksar Molvi bayan nahi karte hai

 

Sahaba Iqram ki vo Haqeeqat jo aksar Molvi bayan nahi karte hai
सहाबा इक़राम की वो हकीकत जो अक्सर मौलवी बयान नहीं करते है।  


दोस्तों, आपलोगों ने भी अक्सर मौलवी के बयान  में सहाबा इक़राम रज़ि० का बयान सुना होगा और मौलवी जब बयान करते है तो ऐसे बायां करते है कि सहाबा इक़राम एकदम मासूम हो और उनसे कभी कोई गलती हुई ही नहीं हो और सबके सब जन्नती है।  लेकिन क्या हमने कभी ये जानने की कोशिश किया कि क़ुरआन और हदीस ए नबवी में इनके बारे में क्या लिखा है।  

सबसे पहले ये जानते है कि इस्लाम की सबसे बड़ी किताब जिसमें अल्लाह का फ़रमान है यानी क़ुरआन शरीफ़ में सहाबा इक़राम रज़ि० के बारे में क्या लिखा है। इसके लिए हमको सूरह तौबा की आयत नंबर 100 पढ़ते है।  

The Repentance (9:100) 

وَٱلسَّـٰبِقُونَ ٱلْأَوَّلُونَ مِنَ ٱلْمُهَـٰجِرِينَ وَٱلْأَنصَارِ وَٱلَّذِينَ ٱتَّبَعُوهُم بِإِحْسَـٰنٍۢ رَّضِىَ ٱللَّهُ عَنْهُمْ وَرَضُوا۟ عَنْهُ وَأَعَدَّ لَهُمْ جَنَّـٰتٍۢ تَجْرِى تَحْتَهَا ٱلْأَنْهَـٰرُ خَـٰلِدِينَ فِيهَآ أَبَدًۭا ۚ ذَٰلِكَ ٱلْفَوْزُ ٱلْعَظِيمُ ١٠٠

As for the foremost—the first of the Emigrants and the Helpers—and those who follow them in goodness, Allah is pleased with them and they are pleased with Him. And He has prepared for them Gardens under which rivers flow, to stay there for ever and ever. That is the ultimate triumph.

तथा सबसे पहले (ईमान की ओर) आगे बढ़ने वाले मुहाजिरीन और अंसार और जिन लोगों ने नेकी के साथ उनका अनुसरण किया, अल्लाह उनसे प्रसन्न हो गया और वे उससे प्रसन्न हो गए तथा उसने उनके लिए ऐसी जन्नतें तैयार कर रखी हैं, जिनके नीचे से नहरें बहती हैं। वे उनके अंदर हमेशा रहेंगे। यही बड़ी सफलता है।


अब इस सूरह पढ़ने पर हमको साफ़ साफ़ दिखता है कि अल्लाह पाक ने बिलकुल साफ़ कहा है कि साबेकुना अव्वलीन यानी जिन सहाबा ने पहले ईमान (यानी शुरू के सहाबा इक़राम), अन्सार व मुहज़ेरीन  इन लोगों ने ईमान लाये तो अल्लाह उनसे राज़ी हो गया और इसी आयत के बुनियाद पे सहाबा के साथ रज़ि अल्लाहो अन्हा लिखा और बोला जाता है और इन्हीं सहाबाओं को अस-साबेक़ून अव्वलून कहा गया है, इनमें से कुछ के नाम ये है : हज़रत खदीज़ा बिन कुबरा रज़ि०,  हज़रत अली इब्ने अबु तालिब रज़ि०, हज़रत अबू बक्र सिद्दीक़ रज़ि०, हज़रत ज़ैद रज़ि०, हज़रत हमज़ा बिन अब्दुलमुत्तलिब रज़ि०,  हज़रत उस्मान रज़ि०,  हज़रत साद बिन वक़्क़ास रज़ि०, हज़रत अम्मार इब्ने यासिर रज़ि०, हज़रत उमर बिन खत्ताब  रज़ि०,  हज़रत तल्हा रज़ि०,  हज़रत ज़ुबैर रज़ि०, हज़रत रहमान इब्ने औफ रज़ि०, हज़रत सईद इब्ने ज़ैद रज़ि०, हज़रत उबैदा इब्ने जर्राह रज़ि०, हज़रत सलमान रज़ि०,  हज़रत अबू ज़र गफ़्फ़ारी रज़ि०, हज़रत ज़ैद इब्ने अरक़म रज़ि०, हज़रत हुज़ैफ़ा इब्ने यमान रज़ि०,  हज़रत बिलाल रज़ि० आदि।  ये वो सहाबा है जो अल्लाह के ख़ास बन्दे है और जिनसे अल्लाह राज़ी है।              

लेकिन मौलवी तो सारे सहाबा के साथ रज़ि अल्लाहो अन्हा लिखते और बोलते है और उनको जन्नती बताते है।  


लेकिन इसी सूरह तौबा की अगली आयत नंबर 101 और 102 को जब पढ़ते है। 

The Repentance (9:101-102) 

9:101

وَمِمَّنْ حَوْلَكُم مِّنَ ٱلْأَعْرَابِ مُنَـٰفِقُونَ ۖ وَمِنْ أَهْلِ ٱلْمَدِينَةِ ۖ مَرَدُوا۟ عَلَى ٱلنِّفَاقِ لَا تَعْلَمُهُمْ ۖ نَحْنُ نَعْلَمُهُمْ ۚ سَنُعَذِّبُهُم مَّرَّتَيْنِ ثُمَّ يُرَدُّونَ إِلَىٰ عَذَابٍ عَظِيمٍۢ ١٠١

Some of the nomads around you ˹believers˺ are hypocrites, as are some of the people of Medina. They have mastered hypocrisy. They are not known to you ˹O Prophet˺; they are known to Us. We will punish them twice ˹in this world˺, then they will be brought back ˹to their Lord˺ for a tremendous punishment.

और तुम्हारे आस-पास जो देहाती हैं, उनमें से कुछ लोग मुनाफ़िक़ हैं और मदीना वालों में से भी, जो अपने निफ़ाक़ (पाखंड) पर जमे हुए हैं। आप उन्हें नहीं जानते, हम ही उन्हें जानते हैं। जल्द ही हम उन्हें दो बार यातना देंगे। फिर वे बहुत बड़ी यातना की ओर लौटाए जाएँगे।

9:102

وَءَاخَرُونَ ٱعْتَرَفُوا۟ بِذُنُوبِهِمْ خَلَطُوا۟ عَمَلًۭا صَـٰلِحًۭا وَءَاخَرَ سَيِّئًا عَسَى ٱللَّهُ أَن يَتُوبَ عَلَيْهِمْ ۚ إِنَّ ٱللَّهَ غَفُورٌۭ رَّحِيمٌ ١٠٢

Some others have confessed their wrongdoing: they have mixed goodness with evil. It is right to hope that Allah will turn to them in mercy. Surely Allah is All-Forgiving, Most Merciful.

और कुछ अन्य लोग भी हैं, जिन्होंने अपने गुनाहों का इक़रार किया। उन्होंने कुछ काम अच्छे और कुछ दूसरे बुरे मिला दिए।  निकट है कि अल्लाह उनपर फिर से दया करे। निःसंदेह अल्लाह अति क्षमाशील, अत्यंत दयावान् है।


अब जब इसी सूरह तौबा की अगली आयत नंबर 101 को जब पढ़ते है तो अल्लाह पाक आगाह करते हुए फरमाते है कि और उनमें से कुछ लोग मुनाफ़िक़ है।  यानी सहाबा में भी मुनाफ़िक़ सहाबा होते थे। और जब वो मुनाफ़िक़ हो गए तो वो सहाबा कहा रह गए।  लेकिन फ़िरक़े वाले मौलवी तो सारे सहाबा को जन्नती बताते है।  इस आयत से साफ़ पता चलता है कि नबी सल्लाहों अलैहि वसल्लम के दौर में भी मुनाफ़िक़ सहाबा हुए है, और सारे ही हक़ पे नहीं थे।  अब हम कुछ हदीस ए नबवी देखते है।  

सबसे पहले बुखारी की हदीस नंबर 6585 पढ़ते है।  

وَقَالَ أَحْمَدُ بْنُ شَبِيبِ بْنِ سَعِيدٍ الْحَبَطِيُّ حَدَّثَنَا أَبِي، عَنْ يُونُسَ، عَنِ ابْنِ شِهَابٍ، عَنْ سَعِيدِ بْنِ الْمُسَيَّبِ، عَنْ أَبِي هُرَيْرَةَ، أَنَّهُ كَانَ يُحَدِّثُ أَنَّ رَسُولَ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم قَالَ ‏ "‏ يَرِدُ عَلَىَّ يَوْمَ الْقِيَامَةِ رَهْطٌ مِنْ أَصْحَابِي فَيُحَلَّئُونَ عَنِ الْحَوْضِ فَأَقُولُ يَا رَبِّ أَصْحَابِي‏.‏ فَيَقُولُ إِنَّكَ لاَ عِلْمَ لَكَ بِمَا أَحْدَثُوا بَعْدَكَ، إِنَّهُمُ ارْتَدُّوا عَلَى أَدْبَارِهِمُ الْقَهْقَرَى ‏"‏‏.‏

Abu Huraira narrated that the Prophet (ﷺ) said: "On the Day of Resurrection a group of companions will come to me, but will be driven away from the Lake-Fount, and I will say, 'O Lord (those are) my companions!' It will be said, 'You have no knowledge as to what they innovated after you left; they turned apostate as renegades (reverted from Islam).

अबू हुरैरा ने बयान किया कि पैगंबर (ﷺ) ने फ़रमाया: "क़यामत के दिन सहाबा का एक ग्रुप मेरे पास आएगा, लेकिन उन्हें हौज़-ए-कौसर से दूर कर दिया जाएगा, और मैं कहूंगा, 'ऐ अल्लाह (ये) मेरे साथी हैं!' कहा जाएगा, 'तुम्हें नहीं पता कि तुम्हारे जाने के बाद उन्होंने क्या नई बातें शुरू कीं; वे मुर्तद होकर इस्लाम से फिर गए (इस्लाम से पलट गए)।'

Bukhari Hadees No. 6585 


अब एक और बुखारी की हदीस नंबर 7003  पढ़ते है।  

حَدَّثَنَا سَعِيدُ بْنُ عُفَيْرٍ، حَدَّثَنِي اللَّيْثُ، حَدَّثَنِي عُقَيْلٌ، عَنِ ابْنِ شِهَابٍ، أَخْبَرَنِي خَارِجَةُ بْنُ زَيْدِ بْنِ ثَابِتٍ، أَنَّ أُمَّ الْعَلاَءِ ـ امْرَأَةً مِنَ الأَنْصَارِ بَايَعَتْ رَسُولَ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم ـ أَخْبَرَتْهُ أَنَّهُمُ اقْتَسَمُوا الْمُهَاجِرِينَ قُرْعَةً‏.‏ قَالَتْ فَطَارَ لَنَا عُثْمَانُ بْنُ مَظْعُونٍ، وَأَنْزَلْنَاهُ فِي أَبْيَاتِنَا، فَوَجِعَ وَجَعَهُ الَّذِي تُوُفِّيَ فِيهِ، فَلَمَّا تُوُفِّيَ غُسِّلَ وَكُفِّنَ فِي أَثْوَابِهِ دَخَلَ رَسُولُ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم فَقُلْتُ رَحْمَةُ اللَّهِ عَلَيْكَ أَبَا السَّائِبِ، فَشَهَادَتِي عَلَيْكَ لَقَدْ أَكْرَمَكَ اللَّهُ‏.‏ فَقَالَ رَسُولُ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم ‏"‏ وَمَا يُدْرِيكِ أَنَّ اللَّهَ أَكْرَمَهُ ‏"‏‏.‏ فَقُلْتُ بِأَبِي أَنْتَ يَا رَسُولَ اللَّهِ فَمَنْ يُكْرِمُهُ اللَّهُ فَقَالَ رَسُولُ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم ‏"‏ أَمَّا هُوَ فَوَاللَّهِ لَقَدْ جَاءَهُ الْيَقِينُ، وَاللَّهِ إِنِّي لأَرْجُو لَهُ الْخَيْرَ، وَوَاللَّهِ مَا أَدْرِي وَأَنَا رَسُولُ اللَّهِ مَاذَا يُفْعَلُ بِي ‏"‏‏.‏ فَقَالَتْ وَاللَّهِ لاَ أُزَكِّي بَعْدَهُ أَحَدًا أَبَدًا‏.‏

Narrated Kharija bin Zaid bin Thabit: Um Al-`Ala an Ansari woman who had given a pledge of allegiance to Allah's Messenger (ﷺ) told me:, "The Muhajirln (emigrants) were distributed amongst us by drawing lots, and we got `Uthman bin Maz'un in our share. We made him stay with us in our house. Then he suffered from a disease which proved fatal. When he died and was given a bath and was shrouded in his clothes. Allah's Messenger (ﷺ) came, I said, (addressing the dead body), 'O Aba As-Sa'ib! May Allah be Merciful to you! I testify that Allah has honored you.' Allah's Messenger (ﷺ) said, 'How do you know that Allah has honored him?" I replied, 'Let my father be sacrificed for you, O Allah's Messenger (ﷺ)! On whom else shall Allah bestow. His honor?' Allah's Messenger (ﷺ) said, 'As for him, by Allah, death has come to him. By Allah, I wish him all good (from Allah). By Allah, in spite of the fact that I am Allah's Messenger (ﷺ), I do not know what Allah will do to me.", Um Al-`Ala added, "By Allah, I will never attest the righteousness of anybody after that."

खारीजा बिन ज़ैद बिन साबित ने बयान किया: उम अल-अला नाम की एक अंसारी औरत, जिसने अल्लाह के रसूल (ﷺ) से बैअत की थी, ने मुझे बताया, "मुहाजिरों को लॉटरी निकालकर हमारे बीच बांटा गया, और हमारे हिस्से में उस्मान बिन मज़ऊन आए। हमने उन्हें अपने घर में ठहराया। फिर उन्हें एक बीमारी हुई जो जानलेवा साबित हुई। जब उनकी मौत हो गई और उन्हें नहलाकर कफ़न पहनाया गया, तो अल्लाह के रसूल (ﷺ) आए। मैंने (लाश को मुखातिब करके) कहा, 'ऐ अबा अस-साइब! अल्लाह तुम पर रहम करे! मैं गवाही देती हूँ कि अल्लाह ने तुम्हें इज़्ज़त बख्शी है।' अल्लाह के रसूल (ﷺ) ने कहा, 'तुम्हें कैसे पता कि अल्लाह ने उसे इज़्ज़त बख्शी है?' मैंने जवाब दिया, 'मेरे माँ-बाप आप पर कुर्बान हों, ऐ अल्लाह के रसूल (ﷺ)! अल्लाह और किसे अपनी इज़्ज़त देगा?' अल्लाह के रसूल (ﷺ) ने कहा, 'जहाँ तक उसकी बात है, अल्लाह की कसम, उसे मौत आ गई है। अल्लाह की कसम, मैं उसके लिए अल्लाह से हर भलाई की उम्मीद करता हूँ। अल्लाह की कसम, इस बात के बावजूद कि मैं अल्लाह का रसूल (ﷺ) हूँ, मुझे नहीं पता कि अल्लाह मेरे साथ क्या करेगा।' उम अल-अला ने आगे कहा, 'अल्लाह की कसम, इसके बाद मैं कभी किसी की नेकी की गवाही नहीं दूँगी।'"

Bukhari Hadees No. 7003 


और भी बहुत सारी हदीसें है जिनसे साफ़ पता चलता है कि सिर्फ़ सहाबा होने से जन्नती नहीं हो जाते है बल्कि जो ईमान लाने के बाद भी हक़ के रास्ते पे थे वो ही सच्चे सहाबा थे।  लेकिन नबी (ﷺ) के दौर में भी बहुत से ऐसे लोग थे जो कहे तो जाते थे सहाबा लेकिन वो अंदर से मुनाफ़िक़ थे।  और हमारे बहुत से ज़ाहिल फ़िरक़े वाले मौलवी सभी को अपनी तरफ से जन्नती बताते रहते है, ऐसे लोगों से अल्लाह कल सवाल करेगा कि तुमने अपनी तरफ़ से मुनाफ़िक़ों को क्यों जन्नती बताते थे।      



Comments

Popular posts from this blog

Muawiya bin Sufyan's hypocrisy - in the light of Holy Quran and Sahih Hadith

  Muawiya bin Sufyan's hypocrisy -  in the light of Holy Quran and Sahih Hadith Assalamu Aleikum friends, Earlier in the blog we had written about the reality of Amir Muawiya - in the light of Quran and Hadith, the link of which is mentioned below. In today's blog we will know about Muawiya's hypocrisy in the light of Quran and Hadith. Let us know about Muawiya's hypocrisy in the light of Quran and Sahih Hadith. First of all I present verse number 57 of Surah Ahzab of the Holy Quran, in which Allah says that, "Whoever abuses Allah and His Messenger - Peace be upon him, Allah's curse is on them in this world and the hereafter". إِنَّ ٱلَّذِينَ يُؤْذُونَ ٱللَّهَ وَرَسُولَهُۥ لَعَنَهُمُ ٱللَّهُ فِى ٱلدُّنْيَا وَٱلْـَٔاخِرَةِ وَأَعَدَّ لَهُمْ عَذَابًۭا مُّهِينًۭا ٥٧ Surely those who offend Allah and His Messenger are condemned by Allah in this world and the Hereafter. And He has prepared for them a humiliating punishment. Holy Quran: Chapter Ahzab Verse No. 57...

मुआवियां बिन सूफियान की मुनाफ़िक़त - क़ुरान और सही हदीस की रोशनी में - hindi me

मुआवियां बिन सूफियान की मुनाफ़िक़त -  क़ुरान और सही हदीस की रोशनी में  अस्सलामों अलैकुम दोस्तों,  हमने इससे पहले ब्लॉग में अमीर  मुआविया की हक़ीक़त - क़ुरान और हदीस की रौशनी में लिखा था, जिसका लिंक हमने नीचे उल्लेख किया है। आजके इस ब्लॉग में हम मुआवियाँ की मुनाफ़िक़त क़ुरान और हदीस की रौशनी में जानेंगे।    आईये क़ुरान और सही हदीस की रोशनी में मुआविया की मुनाफ़िक़त को जानते है।   सबसे पहले क़ुरआन शरीफ़ की सूरह अहज़ाब की आयत नंबर 57 पेश करता हू, जिसमें अल्लाह पाक फरमाते है कि, "जिसने अल्लाह और उसके रसूल सल्लाहों अलैहि वसल्लम को गाली दी, उनपर दुनिया और आख़िरत में अल्लाह की लानत है"।      33:57 إِنَّ ٱلَّذِينَ يُؤْذُونَ ٱللَّهَ وَرَسُولَهُۥ لَعَنَهُمُ ٱللَّهُ فِى ٱلدُّنْيَا وَٱلْـَٔاخِرَةِ وَأَعَدَّ لَهُمْ عَذَابًۭا مُّهِينًۭا ٥٧ Surely those who offend Allah and His Messenger are condemned by Allah in this world and the Hereafter. And He has prepared for them a humiliating punishment. निस्संदेह, जो लोग अल्लाह और उसके रसूल को बुरा भला कहते हैं, अल्लाह ...

Imam Ali AS is the most virtuous person, after Prophet Muhammad PBUH - in the light of Quran and Hadith

  .. Imam Ali AS is the most virtuous person, after Prophet Muhammad PBUH - in the light of Quran and Hadith   As Salaam o Alaikum, Friends, if we talk about the prominent personalities of the Islamic era, then undoubtedly the first person is, our master and the Messenger of Allah, Hazrat Muhammad Sallallahu Alaihi Wasallam, he is accepted by both the two major sects of Islam, Shia and Sunni. But if any Shia is asked who is the most virtuous after Prophet Muhammad, then he will say that Hazrat Imam Ali - May Allah peace on him is the most virtuous. But if a Sunni is asked, then most of the Sunnis will name the first Caliph among the Khulafa-e-Rashidin, Hazrat Abu Bakr Siddique RA. Although Sunnis also consider Hazrat Ali RA as the fourth Caliph. Hazrat Ali (RA) was not only the son-in-law of Rasul (SA) but he was also the cousin of Rasulallah (SA) i.e. he was one of the Ahlebait (Blood relative Family Member).   Let us now know who is the person whom Allah and...